रांची, झारखंड।
भाजयुमो द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली में हुसैनाबाद विधानसभा के प्रभारी के जवाहर पासवान ने कहा कि युवाओं का सब्र अब टूट चुका है, युवा आक्रोश रैली इस नाराजगी की गूंज है। वहीं संयोजक, सैन्य प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश सह संरक्षक- किसान ब्रिगेड, हुसैनाबाद कर्नल संजय सिंह ने कहा - लोकतंत्र में धरना, आंदोलन, और रैली करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन हेमंत सोरेन युवाओं का आक्रोश देखकर डरे और सहमे हुए हैं।
उक्त जन आक्रोश रैली में हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र से हजारों हजारों की संख्या में लोग आए थे।