Thursday April 25, 2024

Registration Login Contact

B

Hindi News / भारत / न्यूज़

झारखंड विधानसभा का रजत जयंती आज, 25वें स्थापना दिवस पर किया जा रहा विशेष समारोह का आयोजन

Advertisement
22 Nov 2025 || karishma kiran
1480
Advertisement

झारखंड विधानसभा आज अपनी स्थापना का रजत जयंती समारोह (25 वर्ष) मना रही है। राज्य गठन के बाद से विधानसभा ने 25 वर्षों की एक बड़ी यात्रा पूरी की है। इस विशेष अवसर पर रांची स्थित विधानसभा परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 

रजत जयंती के इस समारोह में पहले सत्र में सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। वहीं दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस समारोह में सीमा और नक्सल अभियान में शहीद हुए जवानों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया जायेगा। राज्य के पदक विएज्ताओं को भी सम्मानित किया जायगा।

इसके अलावा पूर्व के उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए इस बार राज सिन्हा का चयन किया गया है। बता दें कि वर्तमान में राज्य में पूर्व विधायकों की संख्या 190 है। वहीं विधानसभा के 6 कर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा। 

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान हास्य कवि दिनेश बांवरा गायक कुमार राठोर के अलावा कई बड़े कलाकार शामिल रहेंगे।