Thursday April 25, 2024

Registration Login Contact

B

Hindi News / भारत / न्यूज़

दिल्ली धमाके पर बड़ा खुलासा: 11 साल में 5 बार बिक चुकी है ब्लास्ट में शामिल i20 कार, देखें खरीदारों की लिस्ट

Advertisement
13 Nov 2025 || Raj shree
1450
Advertisement

दिल्ली में ब्लास्ट हुई कार पिछले 11 साल में 5 बार बिक चुकी है-

  • पहली बार: आई-20 कार (HR26CE7476) 18 मार्च 2014 को नदीम ने गुरुग्राम के शोरूम से खरीदी।
  • दूसरी बार: नदीम ने कार 2017 में गुरुग्राम के शांति नगर के सलमान को बेच दी। सलमान ने कार अपने नाम रजिस्टर्ड करा ली।
  • तीसरी बार: मार्च 2024 में सलमान ने एक्सचेंज ऑफर के तहत पुरानी कार की खरीद-फरोख्त करने वाली एजेंसी के जरिए कार दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी, लेकिन उसके नाम नहीं हो पाई।
  • चौथी बार: देवेंद्र ने एक्सचेंज ऑफर में कार फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित रॉयल कार जोन के मालिक अमित पटेल को बेच दी।
  • पांचवी बार: अमित पटेल ने बताया कि इस कार का विज्ञापन ओएलक्स पर देखकर 29 अक्टूबर 2025 को आमिर रशीद व एक अन्य व्यक्ति पहुंचा। उन्होंने कार को देखते ही खरीदने का निर्णय ले लिया। इन्हें यहां के स्टाफ में तैनात सोनू ने हैंडल किया। सोनू ने इसके लिए 10 हजार रुपए कमीशन लिया था। कार के लिए आमिर द्वारा दिए गए अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड पर पता जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का दर्ज था। 1.70 लाख रुपए लेकर शाम 4:15 बजे कार हैंडओवर कर दी। अलफलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. उमर नबी ने ही पैसे देकर कार खरीदवाई। आमिर ने कार उमर को दे दी। कार के इंश्योरेंस की डेट अभी बची थी। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया था। इस वजह से उन्होंने नजदीक के पेट्रोल पंप में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाया। इसके बाद कार लेकर चले गए। कार की आरसी अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए 20-25 दिन का समय दिया था, लेकिन इससे पहले ही ब्लास्ट कर दिया गया। यह कार अब तक सलमान के ही नाम रजिस्टर्ड है। सूत्रों के अनुसार अलफलाह यूनिवर्सिटी में प्लंबर का काम करता था।